उदवंत नगर: बेहरा ओवरब्रिज से 50 फीट नीचे पलटा गिट्टी लदा हाइवा, केबिन के अंदर दबा चालक, जिंदा निकालने के लिए चला रेस्क्यू ऑपरेशन
उदवंतनगर थाना क्षेत्र में सासाराम–आरा रेलखंड पर बने बेहरा ओवरब्रिज के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गिट्टी लदा एक हाइवा अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के किनारे जा पलटा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा तेज रफ्तार में ओवरब्रिज पार कर रहा था, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन रेल ट्रैक के किना