मधुपुर: लालगढ़ में मंदिर जीर्णोद्वार कार्य में हिंसक झड़प, भाजपा की 11 सदस्यीय टीम ने घटना स्थल का दौरा किया, पीड़ित परिवार से मिली
मधुपुर के लालगढ़ में मंदिर जीर्णोद्वार को लेकर हुए विवाद मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा गठित 11 सदस्यीय टीम जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में लालगढ़ में पीड़ित परिवार से मिलकर पूरी घटना के जानकारी लिया। भाजपाइयो ने मंदिर कार्य का विरोध करने व मारपीट की घटना की निंदा की और प्रशासन से दोषियों पर कार्यवाई करने की मांग की।