जल जमाव के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा सड़क पर आगजनी एवं सड़क जाम
आरा पिछले कई महीनो से सड़क पर हुए जल जमाव के कारण लोगों की हो रही परेशानी से निजात नहीं मिलने से नाराज लोगों के आक्रोश का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी, पूरा मामला भोजपुर जिले के आरा शहर के वार्ड नंबर 43 एवं 44 से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जहां की मुख्य सड़क से अंदर जाने वाले रोड पर नाली का निर्माण नहीं होने के कारण हुए जल जमाव से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
Arrah, Bhojpur | Sep 30, 2026