नानपारा: टेपरा गांव में दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में लगाई आग, पीड़ित ने दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर में आग लगा दी गई। आरोप है कि आग लगाने से पहले खेत में लगी फसल को भी उजाड़ा गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बघौली टेपरा ग्राम निवासी कमलेश ने नानपारा कोतवाली में तहरीर दी है।