पोठिया प्रखंड क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत अंतर्गत डांगीबस्ती में आग लगने से दो परिवार के दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपये का सामान नष्ट होने की आकलन किया जा रहा है। जहां ग्रामीणों एवं फायरबिग्रेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है।