शिवसागर: शिवसागर में समृद्धि संस्था के तत्वावधान में वार्षिक हितधारक बैठक हुई, हिंसा और भेदभाव के खिलाफ लिया संकल्प
शिवसागर में आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब समृद्धि संस्था के तत्वावधान में वार्षिक हितधारक का बैठक सम्पन्न हुआ है। जहाँ बैठक में हिंसा और भेदभाव के खिलाफ़ संकल्प लिया गया है। वहीं बैठक को लेकर जानकारी देते हुए सचिव तारा सिंह ने कहा की महिलाओ के खिलाफ़ हिंसा को समाप्त करने के लिए केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है। इसके सोच और व्यहार में बदलाव की जरूरत है।