उज्जैन ग्रामीण: पंथपिपलाई के पास डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, हादसे में एक की मौत, एक घायल, मामला दर्ज
सांवेर के एक गांव से बाईक पर सवार होकर मिस्त्री का काम करने के लिए दो युवक चिंतामण आ रहे थे। रास्ते में पंथपिपलाई के समीप डंपर चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम सांवेर में हुआ। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने डंपर जप्त कर लिया है। मृतक के रिश्तेदार कालू फूलेरिया ने