फूलपुुर: झूंसी में किस्त वसूली के नाम पर दिव्यांग से स्कूटी छीनी गई
झूंसी थाना क्षेत्र में किस्त वसूली के नाम पर दबंगई का मामला सामने आया है। न्याय नगर गेट के पास आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक दिव्यांग व्यक्ति से जबरन स्कूटी छीन ली। पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय ने शनिवार लगभग 11 बजे स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।