खड्डा: किसानों के मसीहा टिकैत जी की जयंती पर खडडा के जिन्ना छपरा में किसानों ने एकता का संकल्प लिया, दी श्रद्धांजलि और किया नमन
किसानों के हक की आवाज़ बनकर पूरी ज़िंदगी संघर्ष करने वाले, किसानों के मसीहा कहे जाने वाले भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत की आज 90वीं जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई।> UP के मुजफ्फरनगर में 6 अक्टूबर 1934 को जन्मे स्व. टिकैत ने किसान आंदोलन को नई दिशा दी।उनकी जयंती पर कुशीनगर के खडडा तहसील के जिन्ना छपरा मे नमन किया गया