पूर्णिया पूर्व: बनमनखी में सेविकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, मतदान के महत्व पर दी जानकारी
पूर्णिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में बनमनखी विधान सभा में सेविका के द्वारा LOW VTR बूथों पर जागरूकता रैली एवं चुनावी पाठशाला के माध्यम से सभी योग्य मतदाताओं को वोट के महत्व को समझाते हुए मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया |उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे प्राप्त हुई।