सदर: बीएचयू में महाराणा की शौर्यगाथा कार्यक्रम आयोजित, वीर आदिवासी योद्धाओं को किया गया सम्मानित
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के के. एन. उडप्पा सभागार में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर “महाराणा की शौर्यगाथा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता विवेक सिंह अभिषेक एवं अन्य छात्रों द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं लोग शामिल हुए।