अररिया: सोनारपट्टी में बकरी द्वारा मकई की फसल चरने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
Araria, Araria | Jan 6, 2025 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के सोनारपट्टी गांव में बकरी के द्वारा मकई फसल चरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है वही इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज जारी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.