अररिया: जेल में बंद किशोरों की उम्र का होगा सत्यापन: जस्टिस बोर्ड की प्रिंसिपल प्रीति रॉय
Araria, Araria | Jan 5, 2025 जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के निर्देश के आलोक में रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब मासिक विजिट के क्रम में जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सह एसीजेएम प्रीति रॉय जेल सहित ऑब्ज़ेर्वशन होम का औचक निरीक्षण कर कई मामलो मे जेल सुपरिटेंडेंट सुजीत कुमार झा से वार्तालाप कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दी.