खुजनेर: खुजनेर में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के राजगढ़ जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब खुजनेर में भारतीय जनता पार्टी खुजनेर मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, अंशुल तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।