विदिशा नगर: डॉ. राकेश सिंह जादौन खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
मध्य प्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों में नियुक्तियों के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश जादौन को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद जिले में कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।शनिवार दोपहर 12 बजे स्वागत कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।