प्रयागराज में बुजुर्ग के घर पर बमबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल
Sadar, Allahabad | Apr 9, 2026
प्रयागराज बुजुर्ग के घर पर बमबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को तेजी से वायरल हो रहा है पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज रात की है युवक गली में आते दिखते हैं। उनके पीछे एक युवती और महिला भी दिखाई देती हैं। कुछ ही मिनट बाद युवक एक घर को निशाना बनाकर बम चलाते हैं। धमाके के बाद गली में धुआं फैल जाता है।