नरयावली थाना अंतर्गत जरुआखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम जलंधर में शनिवार सुबह 7 बजे एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान जितेंद्र रैकवार (27 वर्ष), पिता स्वर्गीय भागीरथ रैकवार के रूप में हुई है।परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।