मौदहा: मौदहा में खुले कुएं में बकरी गिरने पर युवाओं ने किया रेस्क्यू, स्थानीय लोगों ने जाल लगाने और सफाई की मांग की
मौदहा कस्बे में बुधवार देर शाम एक खुले कुएं में बकरी गिर गई। खिन्नी घाट स्थित इस प्राचीन कुएं में गिरी बकरी को स्थानीय युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुहल्ले के निवासी नीरज ने नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मीठे पानी का यह प्राचीन कुआं लंबे समय से उप