मंझनपुर: कोरीपुर में बिना रेलिंग की छत से गिरकर साइकिल मिस्त्री की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
कोरीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में साइकिल मिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रंजीता देवी पत्नी पवन कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति पवन कुमार (40) पुत्र जग्गूलाल घर की छत पर बने शौचालय में शौच के लिए गए थे।