बैकुंठपुर: बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बाजार स्थित स्कूल परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
गोपालगंज : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा बाजार स्थित स्कूल परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार एवं एसआई संजय कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।