नजीबाबाद: नांगल पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा और नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार
नांगल पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा व नाजायज चाकू सहित किया गिरफ्तार। बुधवार 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार
थाना नांगल पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और एक नाजायज चाकू बरामद किया है।