अनूपपुर: भीषण गर्मी में एबीवीपी ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन पर मुफ्त शीतल पेयजल बांटा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए अनूपपुर रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को निःशुल्क शीतल पेयजल वितरित किया गया। परिषद कार्यकर्ताओं ने दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कर राहत पहुंचाई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि एबीवीपी छात्र हितों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहती है।