चायल: सीओ कार्यालय में शादी का झांसा देकर ढाई लाख की ठगी का आरोप, सीओ चायल से न्याय की गुहार लगाई
पिपरी थाना में शादी कराने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी मूलचंद अहिवार ने क्षेत्राधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि दलालों ने शादी कराने के नाम पर 2.50 लाख रुपये, लॉकेट, चांदी की पायल और अंगूठी ले ली। पीड़ित ने गाली-गलौज और मारपीट कराने का भी आरोप लगाया है। शनिवार सीओ चायल से शिकायत !