आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार के तड़के लगभग 11 बजे धरहरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने साफ शब्दों में कहा कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।