पन्ना: पेट्रोल पंप मैनेजर पर ₹7.88 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, हिसाब में हेरफेर कर आरोपी फरार
Panna, Panna | Apr 9, 2026 पन्ना के सिविल लाइन स्थित 'पन्ना फिलिंग स्टेशन' में गबन का बड़ा मामला सामने आया है। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर रामकेश पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी 26 फरवरी से ₹7,88,250 लेकर लापता है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।