प्रतापगढ़: हागरीखेड़ा गांव में युवक ने अपने जीजा के घर फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच और करवाया पीएम
सुहागपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने जीजा के घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर सुहागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतरवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रूपलाल (18) पुत्र जीवाजी मीणा निवासी मालिया था