बरेली: बरेली कैंट पुलिस ने फोन पर फिरौती मांगने वाले बदमाशों का किया बड़ा खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार: CO 1 ने दी जानकारी
बरेली के थाना कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फोन पर फिरौती मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को फोन कर धमकाते थे और डराकर फिरौती मांगते थे। मामले की शिकायत मिलने के बाद कैंट पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दोनों