पूरनपुर: केसरपुर कला में घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप, एसपी से की गई शिकायत
पूरनपुर। सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर कलां निवासी जकरूल अली ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट की है। पीड़ित के अनुसार 12 अप्रैल को उसकी मां के साथ हुई घटना की शिकायत के बाद रंजिशन 13 अप्रैल की दोपहर में गांव के ही युवक समेत 10-12 अज्ञात लोग छह गाड़ियों से उसके घर पहुंचे।