कोटखावदा: कोटखावदा थाना इलाके के वार्ड पंच द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के वीडियो से हुआ खुलासा
कोटखावदा थाना इलाके के बास विनोदी लालपुरा गांव निवासी वार्ड पंच नारायण लाल जाट ने 21 सितंबर 2025 को अपने घर के पास खेत में बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।परिजनों की ओर से हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।पुलिस की ओर से हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू हुई जांच में मृतक ने 8.44सेकेंड के वीडियो मैं अपने आत्महत्या का करने का जिक्र किया।