किरनापुर: किरनापुर में अवैध रेत-मुरम खनन का 'ब्लैक गेम', प्रशासन पर उठे सवाल
किरनापुर क्षेत्र के कई गांवों में कथित अवैध रेत और मुरम खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय बड़े पैमाने पर उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सोमवार लगभग प्रातः 11 बजे नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाने, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की भी आशंका