टिमरनी: 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, टिमरनी सहित जिले के 61,611 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।
Timarni, Harda | Jun 26, 2026 जिले में 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टिमरनी सहित पूरे जिले के 5 वर्ष तक की आयु के 61,611 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के लिए जिलेभर में 674 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां 1,348 कर्मचारियों और 84 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है।