रमकंडा: तेतरडीह-गोबरदाहा में शाम होते ही तेंदू पत्ते का अवैध कारोबार शुरू, रातों-रात ट्रैक्टर से खेप पहुंचाई जा रही
गढ़वा जिले के भंडरिया डी-वन वन क्षेत्र का इस बार तेंदू पत्ता संग्रहण के लिए टेंडर नहीं हुआ है। इसके बावजूद जंगलों से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से तेंदू पत्ता की खरीदारी और ढुलाई की जा रही हैं। तेंदू पत्ता खरीदकर रात के अंधेरे में लेदरी कहुआ व कुशवार के रास्ते ट्रैक्टरों के माध्यम से रमकंडा प्रखंड के वैध खलिहानों तक पहुंचाया जा रहा है। आपको बता दे कि रमकंडा प