कुकड़ू: कुकड़ू प्रखंड में आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार वितरण, विद्यालय पूर्व शिक्षा, स्वच्छता, अभिलेख संधारण तथा केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं की जांच की गई। इस दौरान सेविकाओ