बालाघाट: कान्हा पार्क के कर्मचारी ने डॉक्टर पर मारपीट और जातीय प्रताड़ना का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार
कान्हा नेशनल पार्क के मुक्की गेट क्षेत्र में कार्यरत एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने पार्क में पदस्थ चिकित्सक पर मारपीट, गाली-गलौज और जातीय आधार पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बालाघाट को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मुक्की निवासी रायसिंह उइके ने अपने आवेदन में बताया कि वह कान्हा नेशनल पार्क में दैनिक म