फुलवरिया: मिश्रबतरहा में मिनी ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, शराब यूपी से लाई जा रही थी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मिनी ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद की है। वहीं मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है । इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक से जब्त शराब की मात्रा 73 पेटी 3505 बोतल विदेशी शराब बताई जा रही है।