चंदौसी: चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन पर विभाग ने चलाया हंटर, दो ट्रैक्टरों को पकड़ा: खनन अधिकारी ने दी जानकारी
चंदौसी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई मंगलवार दोपहर 3:00 के करीब की है। अवैध खनन की सूचना मिलने पर खनन अधिकारी शिवम कुमार टीम के साथ चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पथरा मोड़ पहुंचे, जहां खनन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। खनन से संबंधित वैध दस्तावेज और रवन्ना न मिलने पर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को हिरासत में लिया है