सीतापुर: जाहसापुर में संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, ससुराल वालों पर पल्सर बाइक के लिए हत्या का आरोप
जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के जाहसापुर गांव में संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई थी अस्पताल ले जाने पर महिला की मौत हो गई मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज और दहेज में पल्सर बाइक न मिलने पर बहू को जहर देकर हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।