इंदौर: चंदन नगर थाने पर एक आशा कार्यकर्ता ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू
Indore, Indore | Mar 15, 2024 धार की रहने वाली एक आशा कार्यकर्ता अपनी बहन के घर इंदौर के चंदन का थाना क्षेत्र में आई हुई थी, वही जब उसकी बहन किसी काम से घर के बाहर गई, तभी उसी के गांव में रहने वाले दो आरोपियों के द्वारा उसकी बहन के घर में जबरदस्ती घुसे और एक आरोपी ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया, वही इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।