पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवरपाल गुर्जर की कोठी पर पहुंचे हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के उपाध्यक्ष रामजतन डमौली। इस दौरान राष्ट्रीय कदम न्यूज़ ने उनसे विशेष बातचीत की। बातचीत में रामजतन डमौली ने हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा किसानों, ग्रामीणों एवं आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न ऋण एवं विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आसान एवं पारदर्शी तरीके से वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे कृषि, पशुपालन, स्वरोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा सकें। साथ ही उन्होंने पात्र लोगों से बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।
📹 पूरी बातचीत देखने के लिए जुड़े रहें राष्ट्रीय कदम न्यूज़ के साथ।
#RamjatanDamoli #KanwarpalGurjar #Yamunanagar #Haryana #CooperativeBank #Agriculture #Farmers #RuralDevelopment #Interview #BreakingNews
Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 28, 2026