कटंगी: विकासखंड के 302 स्कूलों में मनाया गया प्रवेशोत्सव, छात्र-छात्राओं का स्वागत, साइकिल और पाठ्य पुस्तकों का हुआ वितरण
1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। नए सत्र की शुरुआत के पहले दिन बालाघाट जिले के विकासखंड कटंगी के सभी 302 शासकीय स्कूलों सहित प्राइवेट स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया गया। शिक्षा के प्रति उत्साह और सकारात्मक माहौल तैयार करने के लिए ‘स्कूल चले हम अभियान’ के तहत यह आयोजन किया गया।