कटिहार: मनिहारी के गांधी टोला में करंट लगने से रेलकर्मी की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सोमवार की दोपहर 2 बजे एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिनकी मौत करंट लगने से हुई थी। घटना के बारे में मृतक नंदकिशोर पासवान के परिजन ने बताया कि मृतक रेल कर्मचारी है और सुबह 7 बजे अपने दूसरे घर में पानी पटाने के लिए गए हुए थे। जहां करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।