बोध गया: बोधगया में आयोजित तीन दिवसीय सॉन्गक्रोन पर्व हुआ संपन्न,दिया विश्व शांति और करुणा का संदेश
Bodh Gaya, Gaya | Apr 15, 2026 बोधगया के रॉयल थाई बौद्ध मॉनेस्ट्री ने तीनदिवसीय सोंगक्रोन पर्व बुधवार की शाम 5 बजे संपन्न हुआ।इस मौके पर थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं और पर्यटकों के द्वारा भगवान बुद्ध को जल अर्पित कर आत्मशुद्धि और नव वर्ष का संदेश दिया है।जल उत्सव में सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर विश्व शांति,करुणा की कामना की।