शाहबाद: ब्लॉक सभागार में जीएसटी को लेकर व्यापारियों के बीच उच्च शिक्षा मंत्री ने की बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने रविवार को दोपहर 12:30 बजे ब्लॉक सभागार में व्यापारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें जीएसटी नेक्स्ट के बारे में बताया तथा उनसे जानकारी ली। व्यापारियों ने भी जीएसटी कम होने के फायदे के गिनाये। इस अवसर पर व्यापारियों ने मोदी सरकार की सराहना की।