रावतभाटा: ऑपरेशन त्रिनेत्र में बड़ी कार्रवाई: रावतभाटा सर्किल की जावदा थाना पुलिस ने 3.36 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत रावतभाटा सर्किल की जावदा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बाला गंज तिराहे पर जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक से बंधे कट्टे से 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मौके से 55 वर्षीय आरोपी किशनलाल को गिरफ्तार किया गया है । पुलि