पनागर: देवरी में शराब के लिए खूनी फरमाइश: जेठ ने बहू पर चाकू से किया हमला, मामला दर्ज
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात पनागर थाना अंतर्गत देवरी क्षेत्र में सामने आई है, जहां शराब के नशे की लत ने एक परिवार में खून बहा दिया। बजरंग वार्ड निवासी आकांक्षा केवट, जो अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए कामधेनु कॉलोनी तिराहे पर अंडे और कुरकुरे का ठेला लगाती हैं, पर उनके ही सगे जेठ संजय उर्फ संजू केवट ने जानलेवा हमला कर दिया।