मोहनपुर: दर्द मरा गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने सुल्तानगंज मार्ग पर लगाया जाम
जसीडीह के दर्दमरा गांव के समीप रविवार देर शाम को सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर स्वजनों ने देवघर सुल्तानगंज मुख्य पथ को घंटो जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे दर्दमरा गांव निवासी 50 वर्षीय केशो पूजहर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसको लेकर सोमवार के सुबह 10:00 बजे स्वजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए सुल्तानगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया।