मुरैना नगर: मुरैना: जिला अस्पताल में मरीज को पीठ पर ढोते परिजन, वीडियो वायरल होने पर CMHO ने दिए कार्रवाई के संकेत
मुरैना जिला अस्पताल में अव्यवस्था का एक वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति मरीज को पीठ पर लादकर इमरजेंसी तक ले जाता दिख रहा है। गेट पर लगे पार्किंग बैरियर से वाहन अंदर नहीं जा पा रहे, जिससे परिजन मरीजों को कंधों पर ढोने को मजबूर हैं। स्ट्रेचर होने के बावजूद उपयोग नहीं हो रहा। CMHO ने ठेकेदार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।