उधवा प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज पंचायत के गोहालबाड़ी गांव में क्षेत्रीय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा के निर्देश पर बिजली विभाग ने दो सौ केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया है। रविवार को प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली,सचिव विश्वजीत मंडल,जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक एवं उप प्रमुख मामलोत शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया।