भरगामा: जयनगर मोड़ पर अतिक्रमण बना जानलेवा, हर दिन दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सच्चिदानंद सिंह चौक जयनगर मोड़ पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से आमजन, वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मुख्य चौराहे के आसपास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है