गुना नगर: मछली पकड़ने के विवाद में ईदगाह बाड़ी पर मारपीट और फायरिंग मामला, कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार कट्टा बरामद
गुना कोतवाली थाना के ईदगाह बाड़ी पर मकरावदा डैम में मछली पकड़ने और तालाब के ठेका को लेकर 15 जून को दो पक्षों में हिंसक झड़प में लाठी हथियारों से मारपीट और फायरिंग हुई। 17 जून को थाना प्रभारी ने बताया, दोनों पक्षों पर बयानों के बाद क्रॉस मामला दर्ज किया गया। 17 जून को पांच आरोपी गिरफ्तार कर अवैध कट्टा बरामद किए है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।